बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! BPSC TRE 4.0 की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार के नए राजनीतिक परिदृश्य में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन हर हाल में जारी कर दिया जाएगा.
यहाँ हम बिहार PGT Physics aspirants और अन्य सभी पदों (Primary to PGT) के लिए योग्यता, सैलरी, एग्जाम पैटर्न और ऑफिसियल प्रस्तावित परीक्षा और रिजल्ट तिथि की पूरी डिटेल्स शेयर कर रहे हैं।
- BPSC TRE 4.0 रिक्तियों का विवरण (Post-wise)
- पात्रता मापदंड (BPSC TRE 4.0 Eligibility Criteria)
- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
- BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती में पदों का वेतनमान (Salary)
- BPSC TRE 4.0: महत्वपूर्ण तिथियां (Expected Dates)
- BPSC TRE 4.0: परीक्षा और परिणाम की महत्वपूर्ण तिथियाँ
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- Physics Aspirants के लिए विशेष सुझाव:
Before Start the post read BPSC TRE 4.0 (Bihar PGT Physics) Related Required information:
Bihar PGT Physics Syllabus PDF Download – Start Your BPSC TRE 4.0 [2026] Preparation Now
BPSC TRE PGT Physics Previous Year Question Papers PDF Download – Free [TRE 1.0, 2.0, 3.0]
इसे भी पढ़ें: UP Teaching Vacancy 2026: एडेड स्कूलों में 23,213 TGT-PGT पदों पर भर्ती
BPSC TRE 4.0 रिक्तियों का विवरण (Post-wise)
BPSC TRE 4.0 के अंतर्गत कुल 46,595 पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है. इसका विषय-वार अनुमानित विवरण इस प्रकार है:

- प्राथमिक शिक्षक (Primary – Classes 1-5): ~10,778 पद
- मध्य विद्यालय (Middle – Classes 6-8): ~8,563 पद
- माध्यमिक शिक्षक (TGT – Classes 9-10): ~9,083 पद
- उच्च माध्यमिक (PGT – Classes 11-12): ~16,774 पद
पात्रता मापदंड (BPSC TRE 4.0 Eligibility Criteria)
- Primary (1-5): 12वीं पास + D.El.Ed + CTET Paper-1 या BTET Paper-1 क्वालीफाइड।
- Middle (6-8): ग्रेजुएशन + B.Ed/D.El.Ed + CTET Paper-2 या BTET Paper-2 क्वालीफाइड।
- TGT (9-10): ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन + B.Ed + STET Paper-1 क्वालीफाइड।
- PGT (11-12): * संबंधित विषय (जैसे Physics) में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree)।
- B.Ed (Bachelor of Education)।
- STET Paper-2 क्वालीफाइड होना अनिवार्य है।
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
BPSC TRE का पैटर्न अब काफी स्थिर हो चुका है:
- भाषा पेपर (Qualifying): इसमें सिर्फ पास होना जरूरी है।
- सामान्य अध्ययन (GS): गणित, रीजनिंग, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और बिहार GK।
- विषय पेपर: संबंधित विषय से 80 प्रश्न (जैसे Physics के लिए 11वीं-12वीं और ग्रेजुएशन लेवल की फिजिक्स)।
BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती में पदों का वेतनमान (Salary)
बिहार में नए नियुक्त शिक्षकों को मिलने वाली अनुमानित सैलरी इस प्रकार है:
- Primary: ~₹35,000 – ₹40,000 प्रति माह
- Middle: ~₹40,000 – ₹45,000 प्रति माह
- TGT: ~₹45,000 – ₹50,000 प्रति माह
- PGT: ~₹50,000 – ₹55,000 प्रति माह
BPSC TRE 4.0: महत्वपूर्ण तिथियां (Expected Dates)

- नोटिफिकेशन: 20 अप्रैल 2026 से पहले।
- परीक्षा तिथि: BPSC calendar के अनुसार 22/09/2026 से 27/09/2026 (22-27 सितम्बर 2026) में ऑफिसियल प्रस्तावित है।
- रिजल्ट: नवम्बर महीने में कभी भी।
BPSC TRE 4.0: परीक्षा और परिणाम की महत्वपूर्ण तिथियाँ
बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों की उत्सुकता को विराम देते हुए परीक्षा की समय-सारणी स्पष्ट कर दी है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, BPSC TRE 4.0 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया को गति दी जाएगी और इसका परिणाम नवंबर 2026 में जारी कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों के पास अब तैयारी के लिए एक निश्चित समय सीमा है, जिससे वे अपनी रणनीति को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
BPSC TRE 4.0 के 5 सबसे बड़े बदलाव और ओटीआर रजिस्ट्रेशन कैसे करें | स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन कब तक आएगा?
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुसार, BPSC TRE 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 अप्रैल 2026 से पहले जारी होने की पूरी संभावना है। मंत्रालय की हालिया बैठक में इसे प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
2. इस बार कुल कितने पदों पर भर्ती होने वाली है?
TRE 4.0 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (PGT) सभी श्रेणियों के पद शामिल हैं।
3. क्या PGT Physics के लिए STET अनिवार्य है?
जी हाँ, उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) में भौतिकी (Physics) शिक्षक बनने के लिए आपके पास पीजी और बीएड के साथ STET Paper-2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
4. BPSC TRE 4.0 की परीक्षा कब होगी?
BPSC TRE 4.0 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
5. BPSC TRE 4.0 का रिजल्ट कब जारी होगा?
इस भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की पूरी संभावना है।
6. क्या BPSC TRE 4.0 परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव है?
नहीं, वर्तमान जानकारी के अनुसार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन पेपर का स्तर उच्च होगा TRE 3.0 से।
4. क्या परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव हुआ है?
शिक्षा मंत्री और विभाग के अनुसार परीक्षा और रिजल्ट की तारीखें पहले से घोषित कैलेंडर के अनुसार ही रहने की उम्मीद है, जिसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
5. गेस्ट टीचर्स (Guest Teachers) के लिए क्या अपडेट है?
बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि गेस्ट टीचर्स को मिलने वाले 25 अतिरिक्त अंकों का लाभ इस बार भी जारी रहेगा, जो कई अभ्यर्थियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
Physics Aspirants के लिए विशेष सुझाव:
बिहार PGT Physics में सफलता के लिए NCERT 11वीं-12वीं के कॉन्सेप्ट्स के साथ-साथ ग्रेजुएशन लेवल के कोर टॉपिक्स पर फोकस करें। BPSC का झुकाव अब गहराई वाले वैचारिक (conceptual) प्रश्नों की ओर अधिक रहता है।
Notification Information Source : youtube videos
Disclaimer: Ye jankari video analysis aur vartaman updates par adharit hai. Adhikarik pushti ke liye BPSC ki website check karte rahein.








