खुशखबरी! BPSC TRE 4.0 की अधियाचना जारी: 32,388 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, यहाँ देखें कक्षा-वार पूरी वैकेंसी लिस्ट

BPSC TRE 4.0 Notification Update: बिहार शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए BPSC को अधियाचना भेज दी है। कक्षा 1 से 12वीं तक पदों का पूरा विवरण (Vacancy List) यहाँ देखें।

5/5 - (2 votes)

BPSC TRE 4.0 Notification: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार सरकार ने BPSC TRE-4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों के पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया है।

bpsc-tre-4-0-recruitment-class-wise-seats-updates

TRE 4.0 Vacancy Details: किस कक्षा में कितने पद?

शिक्षा विभाग द्वारा BPSC को भेजी गई अधियाचना के अनुसार, प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक (कक्षा 1 से 12) तक कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा पद उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) के लिए रखे गए हैं।

 Class wise पदों का विवरण

  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक): 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय शिक्षक): 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक शिक्षक): 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक शिक्षक): 16,101 पद
  • कुल पदों की संख्या: 32,388 पद

📌 यह भी पढ़ें: How to Become a Physics Lecturer in Bihar: Complete Guide 2026 (Eligibility, Exam Pattern, Selection Process, Salary & Benefits)

📌 यह भी पढ़ें: Bihar PGT Physics Syllabus PDF Download – Start Your BPSC TRE 4.0 [2026] Preparation Now

शिक्षा और रोजगार की दिशा में बड़ा कदम

बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है। सरकार के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में BPSC TRE-4 एक मील का पत्थर साबित होगा।


📌 यह भी पढ़ें: BPSC TRE 4.0 Exam Dates Announced

TRE 4.0 नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथि (Expected)

अधियाचना आयोग (BPSC) को भेजे जाने के बाद अब जल्द ही BPSC TRE 4.0 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, CTET/STET सर्टिफिकेट और जाति/निवास प्रमाण पत्र तैयार रखें।

📌 यह भी पढ़ें: BPSC TRE 4.0 के 5 सबसे बड़े बदलाव और ओटीआर रजिस्ट्रेशन कैसे करें | स्टेप-बाय-स्टेप गाइड विथ प्रिपरेशन टिप्स

BPSC TRE 4.0 Quick Summary Table

विवरणजानकारी
भर्ती परीक्षा का नामBPSC TRE 4.0 (Bihar Teacher Recruitment Exam)
आयोजक संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
कुल पदों की संख्या32,388
विभागशिक्षा विभाग, बिहार
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.in

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है (योग्यता क्या है)?

उत्तर:

  • कक्षा 1-5: D.El.Ed के साथ CTET Paper-1 या BTET Paper-1 पास होना अनिवार्य है।
  • कक्षा 6-8: B.Ed/D.El.Ed के साथ CTET Paper-2 या BTET Paper-2 पास होना अनिवार्य है।
  • कक्षा 9-10 & 11-12: संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर, B.Ed और Bihar STET Paper-1 / Paper-2 पास होना अनिवार्य है।

BPSC TRE 4.0 Exam के लिए सलाह

यदि आप BPSC TRE 4.0 की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने विषय के पाठ्यक्रम (Syllabus) के अनुसार अभी से तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि आयोग द्वारा नोटिफिकेशन के बाद परीक्षा के लिए ज्यादा समय नहीं दिया जाएगा।

Bihar BPSC TRE 4.0 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

BPSC TRE 4.0 के तहत कुल कितने पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी?

 बिहार शिक्षा विभाग द्वारा BPSC को भेजी गई अधियाचना के अनुसार, TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

किस कक्षा (Class) के लिए सबसे ज्यादा पद निकाले गए हैं?

उच्च माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 11 से 12) के लिए सबसे अधिक 16,101 पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके अलावा कक्षा 6-8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9-10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 1-5 के लिए 3,847 पद हैं।

BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन कब तक आ सकता है?

 शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना (Requisition) BPSC को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है (योग्यता क्या है)?

कक्षा 1-5: D.El.Ed के साथ CTET Paper-1 या BTET Paper-1 पास होना अनिवार्य है।
कक्षा 6-8: B.Ed/D.El.Ed के साथ CTET Paper-2 या BTET Paper-2 पास होना अनिवार्य है।
कक्षा 9-10 & 11-12: संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर, B.Ed और Bihar STET Paper-1 / Paper-2 पास होना अनिवार्य है।

 BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Amit Patel
Amit Patel

Hello! I am Amit Patel From Uttar Pradesh. I have done my Masters in Physics (2018) & B.Ed. (Education), Now I am working with Physics Scholar (By Anup Sir) as a Technical Team Member & content writer specially on Educational Carrier Counselling for Teaching Exams. I am a lover of Physics so i also explore to write articles on Science & Technology.

Articles: 58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *